कोलकाता, 2 जनवरी (khabarwala24)। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा प्रधानमंत्री के बारे में ‘चाय वाला’ जैसे शब्दों का जिक्र करते हैं। ऐसे शब्दों का चयन करने का उनका मुख्य मकसद सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान करना होता है।
उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की इन बातों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि चाय वाले जैसे काम से जुड़े होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि महज भारतीय जनता पार्टी में ही कोई चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री तक का सफर तय कर सकता है। यही हमारी ताकत है कि हम सभी लोगों को समान अवसर प्रदान करते हैं।
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज की तारीख में आप देख सकते हैं कि देश के राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू हैं। यह सब कुछ भाजपा में ही मुमकिन है और किसी पार्टी में ऐसा नहीं हो सकता। अफसोस की बात है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन बातों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसके विपरीत, वे लगातार ऐसी बातों को प्रचारित कर रहे हैं, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इन्हीं राजनीतिक व्यवहार की वजह से आज की तारीख में देशभर में कांग्रेस को कोई भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है। देश की जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं कर पा रही है। कांग्रेस की विश्वसनीयता खतरे में है।
इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाने पर भी आपत्ति जताई। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिन राज्यों में इन लोगों को हार का मुंह देखना पड़ता है, वहां पर ईवीएम खराब हो जाता है, लेकिन जिन राज्यों में इन्हें जीत मिलती है, वहां पर ईवीएम ठीक होती है। अब देश की जनता ऐसे लोगों के दोहरे मापदंड को स्वीकार करने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में जब विपक्ष को जीत मिली, जब झारखंड में जीत मिली, तो ईवीएम ठीक थी, लेकिन जब महाराष्ट्र में इन लोगों को हार का मुंह देखना पड़ा, तो इन्हें ईवीएम में खराबी नजर आने लगी। यही इन लोगों का दोहरा पैमाना है। यह विपक्ष के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


