CLOSE

पंजाब में जंगलराज, गैंगस्टर लेते हैं टैक्स: फतेह जंग सिंह बाजवा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

गुरदासपुर, 22 नवंबर (khabarwala24)। पंजाब के भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने पंजाब में जंगलराज होने की बात कहते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां गैंगस्टर अपना टैक्स ले रहे हैं।

भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा कि पहले जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में जंगलराज था, आज उसी तरह का हाल पंजाब में देखने को मिल रहा है। रोज प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं। इसे रोकने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो रही है। कभी भी अपराधी किसी को फोन करके फिरौती मांगने लगते हैं। यह घटना पहले यूपी और बिहार में होती थी, अब हमारे यहां शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को जिस तरह से खराब किया है, आज से पहले कभी इस तरह का प्रदेश देखा ही नहीं गया था। अभी तक का सबसे खराब कार्यकाल देखने को मिल रहा है। जनता की समस्या सुनने वाला भी कोई नहीं है। पुलिस और नेता दोनों के पास जनता को न्याय नहीं मिल रहा है।

- Advertisement -

फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि मेरे यहां गुरदासपुर में रोज हत्या, लूट और फिरौती की घटनाएं हो रही हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग गोली की आवाज न सुनें। पंजाब के उद्योगपतियों का हाल ये हो गया है कि न वो अपना उद्योग छोड़कर कहीं जा पा रहे हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए गैंगस्टर को पैसा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कोई नई गाड़ी खरीदता है तो उसके लिए भी गैंगस्टरों को पैसा देना पड़ता है। उसके बाद ही वह सुरक्षित घर पहुंच पाते हैं। पंजाब की जनता यही चाह रही है कि कब यहां से जंगलराज खत्म होगा और हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं।

फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि हम लोग उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अपराधी खत्म हुए हैं, वैसे ही पंजाब में खत्म हों, यही मांग करते हैं। वो दिन दूर नहीं जब जनता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देने वाली है। जनता ने मन बना लिया है अबकी बार आपको सत्ता से बाहर करने का।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-