पटना में नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरा बिहार तैयार: नितीश मिश्रा

पटना, 22 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार की राजधानी पटना में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं। मिलर ग्राउंड में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जहां पोस्टर लगाए जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 22 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार की राजधानी पटना में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं। मिलर ग्राउंड में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जहां पोस्टर लगाए जा रहे हैं और एक बड़ी सभा का आयोजन होना है।

इस सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है।

- Advertisement -

भाजपा नेता नीतीश मिश्रा ने पटना में khabarwala24 से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला पटना आगमन है। बूथ स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की अप्रत्याशित भागीदारी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने बिहार के बेटे को बहुत बड़ा अवसर दिया है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की बागडोर दी गई है। उनके स्वागत के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी कार्यकर्ता उत्साह से लगे हुए हैं।

भाजपा बिहार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बिहार आगमन पर नितीन नबीन का हार्दिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत। आपका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण पार्टी को नई दिशा व सशक्त ऊर्जा प्रदान करेगा। बिहार भाजपा आपके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरा बिहार तैयार है। यह सिर्फ एक दौरा नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता के अंदर नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाएगा।

- Advertisement -

यह आगमन मात्र एक यात्रा नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय में नई ऊर्जा, नया उत्साह और सेवा-संकल्प का संचार करने वाला अवसर है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए पूरा बिहार एकजुट होकर तैयार है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News