पटना, 7 नवंबर (khabarwala24)। आजमगढ़ से पूर्व सांसद और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने एक बार फिर छपरा सीट से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने खेसारी के राम मंदिर विरोधी बयान और घर तोड़ने के गलत आरोपों का जवाब दिया है।
बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए निरहुआ बिहार में ही हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। अब उन्होंने मीडिया के सामने सरकार बनाने का दावा किया है और बिहार में हुए विकास पर बात की है।
उन्होंने कहा, ” ये सभी जानते हैं कि पहले बिहार कैसा था। बिहार ने एनडीए की सरकार में विकास करना शुरू किया है और जनता इस बात को बहुत अच्छे से जानती है, इसलिए बिहार में जनता दोबारा एनडीए की सरकार बना रही है। बाकी सब जनता के हाथ में है, जो जनता करेगी वो हमें स्वीकार होगा।”
दलित मतदाताओं को मतदान से रोकने के विवाद पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि “राजद जान चुकी है कि वह हारने वाली है और इसी वजह से वे गुंडागर्दी पर उतर आई है। वे कुछ भी कर लें, फिर भी पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। बिहार की जनता जानती है कि उनके लिए एनडीए सरकार सही है। जनता खुद राजद को चुनावों में जवाब देने वाली है। अगर वे पार्टी हैं, तो उन्हें जनता की रक्षा करनी चाहिए, न कि उनकी पिटाई।”
खेसारी लाल यादव के राम मंदिर विरोध और दूध से नहाने को लेकर दिए बयान पर निरहुआ ने कहा कि खेसारी को समझना चाहिए कि किसी की पूजा-पद्धति या आस्था का मजाक नहीं बनाना चाहिए। आप चुनाव लड़ रहे हैं तो सामने वाली पार्टी का विरोध कीजिए, लेकिन किसी की भावना और आस्था का विरोध करना सही नहीं है।
एनडीए सरकार द्वारा घर तोड़ने के आरोपों का जवाब देते हुए निरहुआ ने कहा कि खेसारी लाल यादव ने इस मामले को भी चुनावी मुद्दा बना दिया है, उनके घर के आगे शेड था, जो अतिक्रमण का हिस्सा था। अब जो जगह सरकार की है और आप वहां शेड लगाकर अपना बना लेंगे तो नगरपालिका कार्रवाई तो करेगी ही। उनके घर के आगे का शेड हटाया गया है, न कि घर तोड़ा गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


