परफ्यूम हमेशा कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? जानिए वजह

नई दिल्ली, 9 नवंबर (khabarwala24)। आजकल परफ्यूम की हजारों वैरायटी मार्केट में उपलब्ध हैं। लगभग सभी लोग इनका इस्तेमाल भी करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम हमेशा कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? कई लोग इसे सिर्फ फैशन समझते हैं, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 9 नवंबर (khabarwala24)। आजकल परफ्यूम की हजारों वैरायटी मार्केट में उपलब्ध हैं। लगभग सभी लोग इनका इस्तेमाल भी करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम हमेशा कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? कई लोग इसे सिर्फ फैशन समझते हैं, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है।

असल में, परफ्यूम को शरीर के पल्स पॉइंट्स पर इसलिए लगाया जाता है क्योंकि यहीं शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा होती है। ये वो जगहें हैं, जहां आपकी रक्त नलिकाएं त्वचा के बहुत करीब होती हैं, जैसे कलाई, गर्दन, कान के पीछे, अंदर की कोहनी और छाती का हिस्सा। इन जगहों की गर्मी परफ्यूम मॉलिक्यूल्स को इवेपरेट करने में मदद करती है और यही इवेपरेशन खुशबू को हवा में फैलाती है।

- Advertisement -

मतलब जितनी स्थिर शरीर की गर्मी, उतने लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू रहती है। इसे सेंट डिफ्यूजन बाय पल्स एक्टिवेशन कहा जाता है, यानी आपकी हार्ट बीट ही धीरे-धीरे खुशबू का रिदम बनाती है।

अगर आप परफ्यूम कपड़ों पर लगाते हैं, तो वहां हीट कम होने की वजह से खुशबू जल्दी उड़ जाती है। लेकिन, जब इसे पल्स पॉइंट्स पर लगाया जाता है, तो खुशबू धीरे-धीरे रिलीज होती है और पूरे दिन नेचुरल तरीके से बनी रहती है।

असल में परफ्यूम लगाने का मजा सिर्फ खुशबू में नहीं, बल्कि उस एहसास में भी होता है जो आपके शरीर की धड़कनों से निकलती है। जब आपका पल्स परफ्यूम मॉलिक्यूल्स को रिलीज करता है, तो यह खुशबू आपके शरीर के साथ रिदम में चलती है। इसलिए कभी-कभी लगता है कि खुशबू सिर्फ आसपास ही नहीं, बल्कि आपके अंदर भी महसूस हो रही है। यही कारण है कि सही जगह पर परफ्यूम लगाने से वह ज्यादा लंबे समय तक महसूस होता है।

- Advertisement -

परफ्यूम एक तरह का सेल्फ-केयर रिचुअल बन गया है, जो सिर्फ दूसरों को आकर्षित करने के लिए नहीं, बल्कि आपके खुद के एहसास और कॉन्फिडेंस के लिए भी होता है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News