ओडिशा के मुख्यमंत्री ने श्रुति टोप्पो की मृत्यु पर दुख जताया, 4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

भुवनेश्वर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर में हुई एक दर्दनाक घटना में श्रुति टोप्पो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि इस असमय मृत्यु की जानकारी बेहद व्यथित करने वाली है।मुख्यमंत्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

भुवनेश्वर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर में हुई एक दर्दनाक घटना में श्रुति टोप्पो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि इस असमय मृत्यु की जानकारी बेहद व्यथित करने वाली है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रुति टोप्पो के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

सरकार की ओर से सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से मृतका के निकटतम आश्रितों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता राशि समय पर परिवार तक पहुँचे और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। ओड़िशा सीएमओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हवाले से यह जानकारी दी।

ओडिशा सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक दुखद घटना में श्रुति टोप्पो की मौत पर गहरा दुख जताया है और दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।”

Previous articleयोगी सरकार की आबकारी नीति से निवेश को रफ्तार, रोजगार सृजन के खुले नए आयाम

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News