पटना, 13 नवंबर (khabarwala24)। लोजपा (रामविलास) से सांसद शांभवी चौधरी ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सीएम बनने का सपना न देखें, क्योंकि, बिहार की जनता ने अगले पांच साल के लिए नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया और वोट देकर उसे पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि वे शपथ लेने की बात करते हैं, अब तो चुनाव परिणाम आने में बहुत कम समय रह गया है, इसीलिए, मेरे साथ पूरा देश देखेगा कि 14 नवंबर को कौन सरकार बनाएगा।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शांभवी चौधरी ने नीतीश कुमार के लिए लगाए गए ‘टाइगर जिंदा है’ के पोस्टर पर कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया है, जो उनकी भावना है। लेकिन, एक चीज तो साफ है कि नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2005 में जितने मजबूत थे, आज भी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके प्रति जनता में विश्वास है, धरातल पर लोगों से मिले हैं। एक बात साफ है, दिलों में नीतीश कुमार हैं। जिस तरह से महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, वह बिहार की बदलती तस्वीर को दिखाता है। महिलाएं अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
शांभवी ने कहा कि अब बिहार में बूथ नहीं लूटे जाते, अब वोट से चुनाव जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि रैली कौन कितनी करता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। तेजस्वी यादव चुनाव के वक्त ही दिखाई देते हैं। एनडीए के नेता पीएम मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान साल दर साल, महीने दर महीने मेहनत करते हैं। एनडीए हमेशा लोगों के बीच में है।
उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 घंटे का समय बचा है, देखते हैं कि कौन शपथ लेगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


