नितिन नबीन के पटना आगमन पर स्वागत की जोरदार तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पटना, 21 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पटना आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा पटना के लोगों में गजब का उत्साह है। बिहार भाजपा भी अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में है। पटना के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 21 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पटना आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा पटना के लोगों में गजब का उत्साह है। बिहार भाजपा भी अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में है। पटना के मिलर स्कूल में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने खुद समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के अद्भुत और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी है।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल के मैदान के बीच कई स्थानों पर तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में भी इस बात को लेकर उत्साह है कि देश और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर बिहार का ‘लाल’ पहुंचा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर के लोग तो अपने विधायक के उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां के लोग अपने विधायक के स्वागत के लिए विशेष तैयारी में जुटे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देश में नई इबारत गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार में भी भाजपा का संगठन सशक्त होगा और सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पटना पहुंचने पर स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News