नई पीढ़ी को सरदार पटेल के बारे में पता होना चाहिए: जय पेटल

अहमदाबाद, 13 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक और निवेशक जय पटेल ने अपनी पुस्तक ‘बैरिस्टर मिस्टर पटेल’ का विमोचन किया, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के वकील के रूप में शुरुआती वर्षों और राष्ट्र-निर्माता बनने की उनकी यात्रा का वर्णन है।जय पेटल ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में इस पुस्तक के संबंध में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अहमदाबाद, 13 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक और निवेशक जय पटेल ने अपनी पुस्तक ‘बैरिस्टर मिस्टर पटेल’ का विमोचन किया, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के वकील के रूप में शुरुआती वर्षों और राष्ट्र-निर्माता बनने की उनकी यात्रा का वर्णन है।

जय पेटल ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में इस पुस्तक के संबंध में बात करते हुए कहा, “मैंने यह पुस्तक इसलिए लिखी, क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को यह बताना था कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए क्या किया।”

- Advertisement -

उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा, “मेरा जन्म अहमदाबाद में हुआ था, लेकिन पिछले कई सालों से न्यूयॉर्क में रह रहा हूं। जब मैं न्यूयॉर्क से लंदन गया था तो मैं उस वक्त श्यामजी वर्मा पर अध्ययन कर रहा था। उस समय मुझे पता लगा कि सरदार पटेल भी यहां रहते थे। इसके बाद मुझे लगा कि मुझे इस पर शोध करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी इस किताब को लिखने का मकसद यह है कि न्यू जेनरेशन को पता लगे कि फ्रीडम फाइटर ने देश की आजादी के लिए क्या-क्या किया? दूसरी बात, मेरी इस किताब को लिखने का मुख्य मकसद यह था कि लोगों को उनकी शिक्षा के बारे में पता चले, क्योंकि सरदार पटेल के संबंध में जितनी भी किताबें लिखी हुई हैं, उन सभी में सिर्फ यही बताया गया है कि वो एक लौह पुरुष थे, उन्होंने अलग-अलग रियासतों को संयुक्त करके एक भारत राष्ट्र का निर्माण करने की दिशा में अमूल्य योगदान दिया, लेकिन अफसोस किसी ने भी आज तक उनकी शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। मैंने यह फैसला किया कि मैं अपनी इस किताब में सरदार पटेल की शिक्षा पर ध्यान दूंगा। मैं बताऊंगा कि वो कितने पढ़े लिखे थे। वो अधिवक्ता भी थे, इसलिए मेरी किताब के शीर्षक का नाम ‘बेरिस्टर मिस्टर पटेल’ है।”

उन्होंने कहा कि इस किताब को लिखने के लिए मैंने बहुत शोध किया था। बहुत शोध के बाद ही मैंने यह किताब लिखने का फैसला किया। इस किताब को लिखने के लिए मैंने बहुत किताबें पढ़ीं। इसके अलावा, मेरे सह-लेखक अभिषेक हैं, जिन्होंने बहुत अच्छी फिल्म भी बनाई है। मेरा भी यही मकसद है कि आने वाले दिनों में इस पर कोई किताब लिखे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी इस किताब की संरचना को किशारों की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए लिखा है; जिस तरह से किशोर किताबें पढ़ते हैं, उसका विशेष ध्यान रखा गया है, क्योंकि मेरी किताब के एडिटर की उम्र ही 19 वर्ष है। मैंने यह किताब सिर्फ हिंदुस्तान के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व को ध्यान में रखते हुए लिखी है।

उन्होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स के 50 स्टेट्स में जहां पर कई गणमान्यों की पुस्तकें होती हैं, जिसमें महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला का नाम प्रमुखता से शामिल है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News