कोलकाता, 10 नवंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद अब बम और बंदूकों का गढ़ बन चुका है, जहां से न सिर्फ अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है बल्कि इनका जखीरा भी बड़े पैमाने पर जमा किया जा रहा है।
घोष का दावा है कि ये हथियार बाहरी इलाकों से लाए जाते हैं और यहां से बांग्लादेश तक भेजे जाते हैं।
दिलीप घोष ने khabarwala24 से कहा, “मुर्शिदाबाद में बड़े-बड़े गोदाम और फैक्ट्रियां चल रही हैं, जहां बम और बंदूकें बनाई और रखी जाती हैं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन हम असुरक्षित छोड़ दिए गए हैं। कानून का पालन कहीं दिखाई नहीं देता।”
उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। कानून का डर खत्म हो गया है और प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय दिख रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में ‘अपराध अब’ आम हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अब हर दूसरे दिन रेप और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार अब एक ट्रेंड की तरह हो गया है।
उन्होंने कहा, “राज्य में बलात्कार और हत्या की घटनाएं अब सामान्य सी बात हो गई हैं। लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार इन मामलों पर कोई कदम नहीं उठा रही। अपराधी बिना डर के घूम रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कोई सजा नहीं होगी।”
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सुबह की प्रार्थना में टैगोर के ‘बांग्लार माटी, बांग्लार जल’ को शामिल करने की घोषणा पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने khabarwala24 से कहा, “मुझे नहीं पता कि यह किस राज्य का गीत है या इसे स्कूलों में गाया जाता है या नहीं। ममता बनर्जी की पार्टी कुछ ऐसा चाहती है जो लोगों के लिए खबर बन जाए, इसलिए इसका वास्तव में कोई मतलब नहीं है।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


