मुंबई, 8 नवंबर (khabarwala24)। मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिससे उड़ान में करीब 8 घंटे की देरी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है।
यह भी जानकारी सामने आई कि सभी यात्री फ्लाइट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठे रहे और फिर अनाउंसमेंट की गई कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते उन्हें फ्लाइट से उतरना होगा। करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया। इसके बाद, उनके हैंडबैग की दोबारा से जांच की गई।
इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट टेकऑफ करेगी। हालांकि, एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट (एआई129) का शेड्यूल चेक करने पर इसके टेकऑफ का समय दोपहर दो बजे का दिखाया गया है।
फिलहाल, फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पर कहा है कि उसने स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है।
देश के सबसे व्यस्त दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 800 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हो गईं और 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
एएआई ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यात्रियों और एयरलाइनों को हुई असुविधा के लिए ‘खेद’ जताया।
इस असुविधा पर एयर इंडिया ने भी खेद जताया। एयर इंडिया ने आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम के बाद यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसमें एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे फ्लाइट में देरी हो रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


