नंदुरबार, 9 नवंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की हलचल तेज हो गई है। रक्षा खडसे ने कहा कि मुझे नंदुरबार जिले के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री रक्षा खडसे ने जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। उन्होंने खुद चुनाव की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा कि यह चुनाव संगठन की जमीनी मजबूती दिखाने का मौका है।
रक्षा खडसे ने कहा, “मुझे नंदुरबार जिले के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विजय चौधरी को यहां का चुनाव प्रमुख बनाया गया है। पूर्व सांसद डॉ. हीना गावित और जिला अध्यक्ष पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। सभी मिलकर इस बार के स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय निकाय ही असली लोकतंत्र की नींव हैं। जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले ये निकाय विकास के पहले पायदान हैं। ऐसे में ईमानदार और समर्पित उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए ताकि हर वार्ड का विकास सुनिश्चित हो सके।
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्यभर में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार चुनाव 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में कराए जाएंगे।
चुनाव शहरी और अर्ध-शहरी दोनों इलाकों में होंगे, जहां स्थानीय स्तर पर राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने की संभावना है। इन चुनावों को लेकर सभी दलों में उत्साह और हलचल बढ़ गई है, क्योंकि यही चुनाव राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनता की नब्ज समझने का सबसे अहम माध्यम माना जाता है।
नंदुरबार जिले में भी राजनीतिक माहौल गरम है। पार्टी दफ्तरों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। उम्मीदवारों के चयन से लेकर प्रचार रणनीति तक पर गंभीर मंथन हो रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


