पटना, 29 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना साझा चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि घोषणापत्र से ही लालू यादव गायब हो गए हैं। उन्हें कोई जगह ही नहीं दी गई है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनता विलेन माने तो उस पार्टी का क्या ही होगा। पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जनता विलेन मानती थी। अब राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव ही उन्हें विलेन मान रहे हैं। उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में कोई जगह ही नहीं दी है।”
सम्राट चौधरी ने राजद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कहां होता है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही घोषणापत्र में जगह न मिले। ऐसा लगता है कि अब महागठबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने मंगलवार को संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया था। इस घोषणा पत्र का नाम ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है।
इस घोषणापत्र में तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’, ‘हर घर सरकारी नौकरी’, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर इस घोषणापत्र को जारी किया।
महागठबंधन के सीएम फेस की घोषणा के बाद जारी इस साझा चुनावी घोषणापत्र में अलग-अलग खंड बनाए गए हैं। रोजगार और युवा खंड के जरिए नौकरी के वादे किए गए हैं, वहीं दिव्यांग वर्ग के लिए भी योजनाओं का वादा किया गया है। पत्र में शिक्षा सुधार, जन स्वास्थ्य और चिकित्सा सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और वंचित समुदाय के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।
इसके अलावा पत्र में कृषि, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा मजदूर वर्ग के लिए भी वादे किए गए हैं और गरीबों के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत करने का दावा किया गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


