भोपाल, 8 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का दावा है कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य की शिक्षा, कुपोषण सहित अन्य स्थितियों में सुधार आया है।
भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में मंत्रियों के नियमित तौर पर मौजूद रहने की व्यवस्था के क्रम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल दफ्तर में मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं कुपोषण सहित प्रत्येक क्षेत्र में हमारी सरकार स्थितियों को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का काम केवल आरोप लगाना है और आरोप लगाते जरूर हैं, लेकिन वह भी यह समझ रहे हैं कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि मातृ मृत्यु दर 175 से 142 पर आ गई है और शिशु मृत्यु दर 50 से अधिक थी, वह अब 37 पर आ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार भी यह मानती है कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार हो रहा है। कुपोषण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी अनेकों योजनाएं चल रही हैं और स्थितियां पहले से बेहतर हो रही हैं।
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए जो सरकार की जिम्मेदारी है, उसे सरकार पूरी निष्ठा से निभा रही है।
पार्टी के दफ्तर में मंत्रियों के नियमित तौर पर उपस्थित रहने के फैसले की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जो व्यवस्था बनाई है, उससे कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद करने से मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक मिल रहा है। इससे सरकार अपनी योजनाओं को और बेहतर तरीके से संचालित कर सकेगी। इस व्यवस्था से पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार और मंत्रियों से मिलने और जनसमस्याओं को बताने के लिए अब भटकने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी कार्यालय मंदिर के समान होता है।
उन्होंने आगे कहा कि यहां पर प्रदेशभर के कार्यकर्ता आएंगे और वे प्रदेश शासन के मंत्रीगण से संपर्क व संवाद करेंगे। इससे मध्यप्रदेश को और बेहतर राज्य बनाने का भाजपा सरकार का जो मिशन है, वह अधिक कारगर तरीके से पूरा हो सकेगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


