लखनऊ, 15 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोधी समाज ने विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा का भाव नहीं छोड़ा, समाज के हर तबके की मदद की। देश और प्रदेश की राजनीति में लोधी समाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
गोमतीनगर स्थित सीएमएस के सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोधी समाज ने समाज की हर मदद की और देश‑प्रदेश को आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं कंधे‑से‑कंधा मिलाकर आपके साथ हूं। हम सब मिलकर हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। लोधी राजपूत कल्याण महासभा शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है। महासंघ को सामाजिक‑राजनीतिक सक्रियता और बढ़ाने की जरूरत है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ में एक पोस्ट में लिखा कि सोमवार को लखनऊ में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री गंगाचरण राजपूत, पशुधप एवं दुध्य विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी मौजूद रहे। इसके अलावा, रामपुर के पूर्व सांसद व महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री धनश्याम सिंह लोधी, आगरा फतेहबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री व कन्नौज तिर्वा से विधायक कैलाश सिंह राजपूत, राष्ट्रीय संघठन मंत्री व पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, छत्तीसगढ़ भिलाई की पूर्व मेयर नीता लोधी, महासंभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सौरभ सिंह वर्मा, बुलंदशहर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह भी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


