खेसारी के ‘पत्नी को बहन’ बनाने वाले बयान पर रानी चटर्जी ने कसा तंज, कहा- हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं

नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को खरी-खरी सुनाई है।रानी चटर्जी ने खेसारी द्वारा ‘पत्नी’ और ‘बहन’ को लेकर दिए बयान को विक्टिम कार्ड प्ले करना बताया है।रानी चटर्जी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को खरी-खरी सुनाई है।

रानी चटर्जी ने खेसारी द्वारा ‘पत्नी’ और ‘बहन’ को लेकर दिए बयान को विक्टिम कार्ड प्ले करना बताया है।

- Advertisement -

रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें खेसारी लाल यादव बिहार की सुरक्षा और रिश्तों पर बात कर रहे हैं। खेसारी कहते हैं, “मैं अपनी पत्नी से घर में बहुत प्यार भी करता हूं, लेकिन जब बाहर जाता हूं, तो एक भाई की तरह जाता हूं कि इस बहन की सुरक्षा करनी है।”

सिंगर के इस बयान को बहुत वायरल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनने शुरू हो चुके हैं।

इसी बयान वाले वीडियो को री-पोस्ट कर रानी चटर्जी ने खेसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “मतलब पति बनकर आप सुरक्षा नहीं कर सकते? क्या बकवास है, हे भगवान, ये सब क्या सुनना पड़ रहा है। खेसारी जी, मतलब कितनी बकवास। इन्हें कोई अच्छा सलाहकार दे दिया जाए, जो इनको बता सके कि इंटरव्यू में क्या बोलना चाहिए।” उन्होंने आगे लिखा, “ये हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं।”

- Advertisement -

इससे पहले इसी बयान को लेकर पवन सिंह भी खेसारी को आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि खेसारी लाल यादव की कोई गारंटी नहीं है, कब बीवी को बहन बना लें और कब बहन को बीवी बना लें।

बता दें कि रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव एक समय पर बहुत अच्छे को-स्टार हुआ करते थे, लेकिन दोनों के बीच विवाद की खबरें आईं और दोनों ने स्क्रीन पर साथ दिखना बंद कर दिया। रानी ने खेसारी और आकांक्षा पुरी के जिम वीडियो को भी रोस्ट किया था और कहा था कि “ऐसे जिम कौन करता है? जिम तो हर कोई करता है, लेकिन ऐसा आज तक नहीं देखा।”

इसके साथ ही रानी चटर्जी नई फिल्मों की शूटिंग में भी बिजी हैं। उन्होंने हाल ही में ‘यूपी वाली बिहार वाली’ फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उन्होंने फिल्म के सेट से पूजा-पाठ की वीडियो भी पोस्ट की थी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News