रांची, 17 नवंबर (khabarwala24)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों के लिए ली गई परीक्षाओं का रिजल्ट लंबे समय बाद भी प्रकाशित न किए जाने से नाराज अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। अभ्यर्थियों और युवाओं ने सोमवार को जेपीएससी कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह शुरू किया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फूड सेफ्टी ऑफिसर और चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) के पदों पर नियुक्ति के लिए ली गई परीक्षा का एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग की ओर से न तो परिणाम घोषित किया गया है और न ही किसी निश्चित टाइमलाइन की जानकारी दी गई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इतनी लंबी प्रतीक्षा से उनका भविष्य अनिश्चितता में अटका हुआ है।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि यह नियुक्ति परीक्षा प्रक्रिया वर्ष 2023 से चल रही है। मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में आयोजित की गई, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। आयोग का परीक्षा कैलेंडर भी फेल हो गया।
अभ्यर्थियों के एक समूह ने आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आयोग ने बहुत जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन दोहराया है, लेकिन इस तरह का आश्वासन सुनते-सुनते महीनों गुजर चुके हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक आयोग की ओर से रिजल्ट प्रकाशन को लेकर लिखित और औपचारिक घोषणा नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा।
विरोध में शामिल कई उम्मीदवारों ने सवाल उठाया कि जब परीक्षा आयोजित हो चुकी है, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा बताया जा चुका है और तकनीकी प्रक्रिया में भी कोई रुकावट नहीं है तो फिर देरी की वजह आयोग स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा। छात्रों का कहना है कि पारदर्शिता की कमी विश्वास को कमजोर करती है और लंबे इंतजार के कारण कई अभ्यर्थियों की आयु-सीमा और अवसर प्रभावित हो रहे हैं।
धरनास्थल पर अभ्यर्थियों ने ‘रिजल्ट जारी करो’ और ‘जेपीएससी जवाब दो’ जैसे शांतिपूर्ण नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जब तक आयोग कोई तय तिथि घोषित नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल, जेपीएससी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


