गाजियाबाद, 3 जनवरी (khabarwala24)। लोनी के विधायक और भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर ने आईपीएल टीम में बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेने से जुड़े विवाद पर कहा कि शाहरुख खान को बांग्लादेश से इतना ही प्रेम है तो वे भारत छोड़कर बांग्लादेश में जाकर बस जाएं। उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा।
भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब बीसीसीआई के निर्देश पर शाहरुख खान की आईपीएल टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। मुस्तफिजुर रहमान को हाल ही में हुई नीलामी में केकेआर ने खरीदा था। इसके बाद देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया।साधु-संतों से लेकर भाजपा नेताओं ने भी शाहरुख खान को इस मामले में स्टैंड लेने की नसीहत दे दी।
khabarwala24 से बातचीत में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि बीसीसीआई और खेल मंत्रालय के फैसले का पूरा भारत स्वागत कर रहा है।
यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह सिर्फ मोदी सरकार की वजह से मुमकिन हुआ है। पिछली सरकारों ने कभी जनता की भावनाओं की परवाह नहीं की।
भाजपा नेता ने कहा कि शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल कर भारत के लोगों का अपमान किया है। दूसरी ओर बांग्लादेश में बलात्कार और कत्लेआम की घटनाएं हो रही हैं। शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेकर जिहादी मानसिकता का परिचय दिया है। मेरी लोगों से अपील है कि शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करें। उनका करियर समाप्त करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर जरा सी भी शर्म है तो शाहरुख देश छोड़कर चले जाएं।
जेजेपी के नेता अजय चौटाला और समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर राष्ट्रवाद का नशा है। हम भारत को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। चौधरी देवीलाल को पूरा भारत सम्मान देता है, लेकिन अजय चौटाला को बयान देने से पहले उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। भारत का युवा आगे बढ़ रहा है। सभी के पास रोजगार, स्वास्थ्य और चिकित्सा है। नेपाल और श्रीलंका के युवा भी पीएम मोदी जैसा नेतृत्व चाहते हैं। अजय चौटाला ने बयान देकर देवीलाल के कद को कम करने का काम किया है। देश का युवा पीएम मोदी के साथ है। हम तेजी से तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनने वाले हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी को समाप्त हो चुकी पार्टी बताया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


