जन्मदिन से जुड़े जीवन के रहस्य, जानें किस देवता की पूजा और मंत्र से मिलेगा लाभ?

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (khabarwala24)। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके जन्मदिन के सप्ताह का दिन जीवन में किस तरह का प्रभाव डालता है? यह जानने के लिए सिर्फ आपको इतना पता होना चाहिए कि आपका जन्म सप्ताह के किस दिन हुआ था। इससे आपके स्वभाव, आदतें, पसंद-नापसंद और किस देवता की कृपा आपको […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (khabarwala24)। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके जन्मदिन के सप्ताह का दिन जीवन में किस तरह का प्रभाव डालता है? यह जानने के लिए सिर्फ आपको इतना पता होना चाहिए कि आपका जन्म सप्ताह के किस दिन हुआ था। इससे आपके स्वभाव, आदतें, पसंद-नापसंद और किस देवता की कृपा आपको मिल सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर आप रविवार को जन्मे हैं, तो आपका स्वभाव आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और नेतृत्व करने वाला होता है। आप में सृजनात्मकता और साहस का भरपूर मिश्रण रहता है। आपके लिए मुख्य देवता हैं सूर्य देव और उनका मंत्र है ‘ऊं सूर्याय नमः।’ अगर आप सिंह राशि के हैं, तो लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है और गेहूं या तांबे के बर्तन दान करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। रविवार का उपवास रखने से आत्मविश्वास और सेहत में सुधार आता है।

- Advertisement -

सोमवार को जन्मे लोग भावुक, पारिवारिक और शांत स्वभाव के होते हैं। इनके लिए भगवान शिव अराध्य देव हैं और मंत्र है ‘ऊं नमः शिवाय।’ कर्क राशि वाले सफेद रंग पहनें और चावल या सफेद वस्त्र का दान करें। शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं।

मंगलवार को जन्मे लोग साहसी और आत्मनिर्भर होते हैं। इनके लिए हनुमान जी अराध्य देव हैं और मंत्र है ‘ऊं अंजनेयाय नमः।’ मेष और वृश्चिक राशि वाले लाल कपड़े पहनें और गुड़ या चने का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ और सिंदूर अर्पित करने से शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं। गणेश जी उनके अराध्य देव हैं और मंत्र है ‘ऊं गण गणपतये नमः।’ मिथुन और कन्या राशि वाले हरे रंग के कपड़े पहनें और हरी मूंग का दान करें। दूर्वा और मोदक चढ़ाने से वाणी और बुद्धि में सुधार होता है।

- Advertisement -

गुरुवार को जन्मे लोग धार्मिक और ज्ञानप्रिय होते हैं। इनके देवता भगवान विष्णु हैं और मंत्र है ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।’ धनु और मीन राशि वाले पीले कपड़े पहनें और पीली दाल या केले का दान करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और ज्ञान में वृद्धि होती है।

शुक्रवार को जन्म लेने वाले प्रेममयी और सौंदर्यप्रेमी होते हैं। माता लक्ष्मी उनकी अराध्य देवी हैं और मंत्र है ‘ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।’ वृषभ और तुला राशि वाले सफेद या गुलाबी कपड़े पहनें और दूध, चावल या मिठाई का दान करें। कमल के फूल अर्पित करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।

शनिवार को जन्मे लोग कर्मठ, अनुशासनप्रिय और संघर्षशील होते हैं। इनके देवता हैं शनि देव और मंत्र है ‘ऊं शनिश्चराय नमः।’ मकर और कुंभ राशि वाले काले या नीले कपड़े पहनें और काले तिल या तेल का दान करें। शनि मंत्र का जाप और सरसों का तेल चढ़ाने से जीवन में बाधाओं का नाश और सफलता मिलती है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News