आईपीएस प्रवीण कुमार आईटीबीपी और प्रवीर रंजर सीआईएसएफ के बने महानिदेशक

नई दिल्ली, 19 सितंबर (khabarwala24)। आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) बनाए गए। उनके साथ ही आईपीएस प्रवीर रंजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक बने। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक ज्ञापन जारी किया है। गृह मंत्रालय […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 19 सितंबर (khabarwala24)। आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) बनाए गए। उनके साथ ही आईपीएस प्रवीर रंजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक बने। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक ज्ञापन जारी किया है। गृह मंत्रालय ने प्रवीण कुमार और प्रवीर रंजन के नामों के प्रस्ताव को भेजा था, जिसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

आईपीएस प्रवीण कुमार वर्तमान में विशेष निदेशक, आईबी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2030 तक, अर्थात उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेशों तक आईटीबीपी के डीजी पद पर बने रहेंगे। यह नियुक्ति राहुल रसगोत्रा के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने पर की गई है।

प्रवीर रंजन वर्तमान में विशेष महानिदेशक, सीआईएसएफ के रूप में कार्यरत हैं। अब वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। प्रवीर रंजन पदभार ग्रहण करने की तिथि से 31 जुलाई 2029 तक, अर्थात उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। राजविंदर सिंह भट्टी के 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने पर प्रवीर रंजन डीजी बनाए गए।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News