‘हम आपके हैं कौन’ की चमेली मराठी सिनेमा में दिखा रहीं अपना जलवा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। पारिवारिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ सभी की फेवरेट और बॉक्स ऑफिस पर 1994 में 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली फिल्म है। फिल्म से कई किरदारों को पहचान मिली। लेकिन इसी फिल्म के जरिए दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे की जोड़ी बनी। दोनों ने पर्दे पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। पारिवारिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ सभी की फेवरेट और बॉक्स ऑफिस पर 1994 में 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली फिल्म है।

फिल्म से कई किरदारों को पहचान मिली। लेकिन इसी फिल्म के जरिए दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे की जोड़ी बनी। दोनों ने पर्दे पर नौकर और नौकरानी का रोल प्ले किया और ऑनस्क्रीन प्यार करते-करते दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रिया बेर्डे आज भी मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं।

- Advertisement -

प्रिया बेर्डे की जड़ें एक्टिंग से जुड़ी हैं। प्रिया की मां, लता अरुण, मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा हैं। प्रिया को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और उन्होंने थिएटर में काम करके अपनी कला को संवारा, जिसके बाद 1988 में ‘रंगत संगत’ से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा। उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम किया।

एक्ट्रेस को 1988 में आई फिल्म ‘अशी ही बनवाबनवी’, 1995 में आई ‘एक गाडी बाकी अनाडी’, 1995 में आई ‘धमाल जोड़ी’, 2006 में आई ‘जत्रा’, ‘देवा शप्पथ खोटं सांगेन खरं सांगणार नाही’, और 2018 में आई ‘तु. का. पाटील’ में देखा गया।

लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे ने साल 1998 में शादी की। यह लक्ष्मीकांत बेर्डे की पहली शादी नहीं थी। उनकी पहली शादी रूही बेर्डे से हुई थी, लेकिन 1995 में दोनों का तलाक हो गया। लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे ने साथ में मिलकर कई फिल्मों में काम किया और 1995 में आई फिल्म धमाल जोड़ी में उन्होंने अपनी मां लता अरुण के साथ भी स्क्रीन शेयर किया था।

- Advertisement -

कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया। लक्ष्मीकांत बेर्डे की तबीयत खराब रहने लगी और उन्होंने दो बच्चों के लिए सिनेमा से दूरी बना ली। लेकिन साल 2004 में पति के निधन के बाद उन्होंने दोबारा थिएटर, नाटक और मराठी फिल्मों में काम करना शुरू किया।

आज एक्ट्रेस मराठी फिल्मों और नाटकों में सक्रिय हैं। ‘काजळमाया’ टीवी पर प्रसारित हो चुका है, जिसे अक्टूबर से टेलीकास्ट किया गया था। इससे पहले उनकी फिल्म “दशावतार” रिलीज हुई थी। इतना ही नहीं एक्टिंग के साथ-साथ प्रिया राजनीति में भी सक्रिय हैं। साल 2023 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और चुनाव प्रचार भी किया था।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News