लखनऊ, 7 मार्च (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था। तभी अचानक तकनीकी खराबी आई। इसके चलते हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर नीचे उतारा गया। सूत्रों ने दावा किया है कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच हो रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मार्ग से कौशांबी जाने का निर्णय लिया है।
केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे कौशांबी पहुंचने के कार्यक्रम था। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, कौशांबी के सराया में मां शीतला देवी अतिथि गृह के ‘सरस महोत्सव’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री अपने दौरे के बीच कौशांबी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


