नई दिल्ली, 4 मार्च (khabarwala24)। देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ने देशावासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हैप्पी होली! यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है, जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश की निशानी है।”
उन्होंने आगे लिखा कि हमारी समृद्ध परंपराओं में गहराई से जुड़ी होली भाईचारे, आपसी सम्मान और मिली-जुली खुशी को दिखाती है जो हमारे समाज के ताने-बाने को मजबूत करती है। होली के रंग हर दिल को खुशी और नई एनर्जी से भर दें। यह त्योहार हमें अच्छाई फैलाने और एक ज़्यादा सबको साथ लेकर चलने वाले, शांतिपूर्ण और विकसित भारत के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय देशवासियों, रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है। होली हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा कि आइए, इस होली पर हम यह संकल्प लें कि हम समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव के रंग भरेंगे, तथा उन लोगों तक भी उत्सव की उमंग पहुंचाएंगे जो जरूरतमंद हैं। होली केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और नई शुरुआत का प्रतीक है। आपका जीवन खुशियों के रंगों से सदा सराबोर रहे, और हमारा राष्ट्र प्रेम, प्रगति और एकता के रंगों से निरंतर जगमगाता रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


