बिग बॉस 19: सलमान खान ने लगाई कुनिका सदानंद और अशनूर कौर की क्लास, मजेदार होगा वीकेंड का वार

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा। एपिसोड में सलमान खान मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अमाल मलिक की क्लास लगाने वाले हैं। शो के शानदार प्रोमो सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड के वार में मृदुल तिवारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा। एपिसोड में सलमान खान मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अमाल मलिक की क्लास लगाने वाले हैं। शो के शानदार प्रोमो सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड के वार में मृदुल तिवारी को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया।

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर दो प्रोमो रिलीज किए हैं, जिसमें वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट को सलमान खान के गुस्से का शिकार होते हुए देखा जा रहा है। पहले प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस का अनादर करने के लिए अशनूर की क्लास लगा रहे हैं।

- Advertisement -

प्रोमो में एक्टर कहते हैं कि बिग बॉस को किस जगह पर देखते हैं। सभी कंटेस्टेंट कहते हैं कि वो फादर फिगर हैं, लेकिन सलमान सीधा अशनूर को टारगेट करते हैं कि कोई अपने बड़े पापा से इस तरीके से बात करता है। कौन हो आप बिग बॉस के सामने? वो भी तब जब आपको पता ही नहीं है कि घर में हो क्या रहा है। सलमान अशनूर को घमंडी तक कह देते हैं।

शो के दूसरे प्रोमो में एक्टर सलमान, कुनिका सदानंद पर गरजते दिख रहे हैं। एक्टर अमाल मलिक से सवाल करते हैं तो वह बताते हैं कि कुनिका का कहना है कि जब भी अशनूर को कुछ कहते हैं तो बजाज को सुरसुरी लग जाती है, लेकिन कुनिका साफ कहती हैं कि उन्होंने बजाज का नाम नहीं लिया और ऐसे शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया।

एक्टर कुनिका पर गुस्सा करते हुए कहते हैं,” कुनिका अपनी इज्जत अपने हाथों में होती है और तुम बार-बार एक ही तरह की गलतियां कर रही हो। कुल मिलाकर सारी मुसीबतों की जड़ कुनिका है।” शो के प्रोमो ही इतने मजेदार है, तो तय है कि आज के एपिसोड में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।

- Advertisement -

बता दें कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं। मालती चाहर मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम है और अनिल शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ में रॉ एजेंट का रोल भी कर चुकी हैं। मालती आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन बड़े होने के साथ उनका पैशन भी बदल गया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News