संभल, 19 नवंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के संभल में साधु-संतों ने हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने का फैसला किया है। यह यात्रा कैला देवी धाम से संभल में हरिहर मंदिर तक पहुंचेगी। हालांकि, साधु-संतों की घोषणा के बाद संभल प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
प्राचीन मंदिर नीमसार तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ ने khabarwala24 से बातचीत कहा कि बुधवार को यह पदयात्रा कैला देवी धाम से शुरू हो रही है और हम सभी इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी सनातनियों से अपील करता हूं कि वे हमारे साथ जुड़ें, अपने जीवन को सार्थक बनाएं और इस क्षण के साक्षी बनें।”
महंत बाल योगी दीनानाथ ने कहा कि हम सोए हुए हिंदू नहीं, जागृत हिंदू हैं। यह पदयात्रा हिंदुओं में जागरूकता लाने का एक प्रयास है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम परिकोटी की परिक्रमा करें, जो 1978 के दंगे के समय बंद किए गए।
कानून व्यवस्था के विषय पर उन्होंने कहा, “प्रशासन का काम प्रशासन करे, हमारा काम हिंदुओं को जगाने का है। प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। हम अपने समाज का खाते हैं, इसलिए हमें अपने समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।”
मां कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरि ने परिक्रमा की घोषणा की थी। उन्होंने फैसला लिया कि यह यात्रा मां कैलादेवी धाम से शुरू होकर आगे बढ़ेगी, जहां भक्त हरिहर मंदिर परिसर की परिक्रमा करेंगे। मंदिर से विवादित स्थल तक की कुल दूरी लगभग 22 किलोमीटर है। यह यात्रा शुरू में हयातनगर थाना क्षेत्र के गन्ना रोड स्थित मोतीनगर गांव तक वाहन के जरिए पूरी होगी। इसके बाद साधु-संतों के नेतृत्व में ढाई किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा शुरू होगी।
फिलहाल, पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात पुलिस, आठ थानों की पुलिस और चार क्षेत्राधिकारियों के अलावा 200 से ज्यादा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं। पूरे मार्ग और आसपास के इलाकों पर ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सत्यव्रत पुलिस स्टेशन स्थित नियंत्रण कक्ष से लाइव निगरानी की जा रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


