नई दिल्ली, 5 दिसंबर (khabarwala24)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बुलाया गया है, तो वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रण नहीं दिया गया है।
विपक्ष ने केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा करके लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
इस संबंध में जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर से सवाल किया गया कि क्या आप रात्रिभोज में जाएंगे? आपको निमंत्रण मिला है, तो इस पर उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा, “हां, मैं बिल्कुल जाऊंगा। मुझे बुलाया गया है। मैं इस आमंत्रण के प्रति उनका आभार प्रकट करता हूं। मैं खुद को सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझे रात्रिभोज में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।”
वहीं, जब उनसे रूस के राष्ट्रपति के रात्रिभोज में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं भेजे जाने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार ने किस आधार पर यह निमंत्रण भेजा है। आमतौर पर इस तरह के मौकों पर नेता प्रतिपक्ष को निमंत्रण भेजा जाता है। लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक में नेता प्रतिपक्ष को निमंत्रण भेजा जाता है, लेकिन इस बार पता नहीं ऐसा क्यों किया गया।”
उन्होंने कहा कि इस तरह के निमंत्रण आमतौर पर केंद्र सरकार की तरफ से भेजे जाते हैं। अब उन्होंने किस आधार पर निमंत्रण भेजा है, यह तो वो ही बता सकते हैं। इस पर मैं क्या टिप्पणी कर सकता हूं?
उन्होंने कहा कि अगर मैं राजनीतिक परंपराओं की बात करूं तो इस तरह के मौकों पर न सिर्फ नेता प्रतिपक्ष को निमंत्रण दिया जाता है, बल्कि अन्य दलों के नेताओं को भी बुलाया जाता है, लेकिन पता नहीं इस बार ऐसा क्यों किया गया है। संभवत: उनका कोई अपना नियम हो, जिसके आधार पर ये निमंत्रण भेजे गए हैं।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के दौरान विपक्ष के किसी भी नेता को क्यों नहीं बुलाया गया। विपक्ष के नेता को रूस के राष्ट्रपति से मिलने नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि यह सरकार खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


