गुरु रामदास जी की जयंति पर सजा हरमंदिर साहिब, दर्शन के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालु

अमृतसर, 8 अक्टूबर (khabarwala24)। बुधवार को सिखों के चौथे गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती का पावन प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में धूमधाम और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अमृतसर, 8 अक्टूबर (khabarwala24)। बुधवार को सिखों के चौथे गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती का पावन प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में धूमधाम और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी गुरु रामदास जी के पर्व पर गुरुद्वारों में आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं।

- Advertisement -

पर्व को देखते हुए शिरोमणि कमेटी ने भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं और सचखंड श्री दरबार साहिब को कई प्रकार के फूलों से सजाया गया है। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान भी रखा गया है। मान्यता है कि आज के दिन श्रद्धालु गुरुघर के पवित्र सरोवर में स्नान करके श्री गुरु रामदास जी के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लेते हैं। पवित्र सरोवर में स्नान करने से आत्मा शुद्ध हो जाती है। गुरुघर के सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

इसके अलावा शाम को श्रद्धालु रहरस के पाठ और दीप माला करेंगे और एसजीपीसी की ओर से आतिशबाजी की जाएगी। गुरुघर में पर्व के मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ भी रखा गया है।

पर्व के मौके पर सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब को फूलों के साथ-साथ कीमती सोने और चांदी की चीजों से सजाया गया है। गुरुघर को लाइटों से सजा दिया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी पवित्र स्थानों में भक्त दर्शन करेंगे।

- Advertisement -

श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है क्योंकि ऐसे पावन अवसर पर उन्हें गुरुघर आने का मौका मिला और श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। श्रद्धालु जंगबहादुर सिंह ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरुघर आने का मौका मिला और वे अपनी बाकी की जिंदगी गुरु रामदास जी के चरणों में बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जैसा सुकून किसी और दर पर नहीं है, यहां आए सभी लोगों पर गुरु अपनी कृपा करें और सभी लोग अपने बच्चों और घर के बड़े बुजुर्गों के साथ जरूर आएं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News