CLOSE

महिला ने मौत के तीन साल बाद बेची जमीन, मामला जान पुलिस का भी घूमा सिर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

सूरजपुर, 19 सितंबर (khabarwala24)। राजस्व विभाग में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों का मामला कोई नया नहीं है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। इन मामलों में तारीख पर तारीख चलती रहती है और रसूखदारों के चलते सुनवाई होती नहीं और मामला लंबा खींचता रहता है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे और कहीं न कहीं खुद को भी सचेत करने का प्रयास करेंगे।

हम बात कर रहे हैं ऐसे मामले की, जिसमें लगभग तीन साल पहले मृत आदिवासी महिला की जगह दूसरी जाति की महिला की मदद से लगभग 10 एकड़ भूमि फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेच दी गई। जब इसकी जानकारी उस महिला को पड़ी, जो वास्तव में जमीन की देखभाल कर रही है तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

- Advertisement -

दरअसल, सूरजपुर जिले के भटगांव तहसील अंतर्गत आने वाले सोनपुर गांव की रहने वाली ऋषि बाई की साल 2018 में मृत्यु हो गई थी, जिसके नाम पर लगभग 10 एकड़ भूमि थी। उसके पति का नाम स्वर्गीय बलिराम जाति उरांव था। इसी बात का फायदा उठाकर धोखेबाजों ने बसदेई चौकी के नरेशपुर (नमाद) गांव की रहने वाली बच्ची बाई को रुपए का लालच देकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसका नाम ऋषि बाई पति बलिराम जाति उरांव बताया।

इसके बाद उक्त जमीन को श्यामा देवी पति मानसिंह जाति गोंड को बेच दी। श्यामा देवी बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के मितगई गांव की रहने वाली है। जब इस बात की जानकारी रामेश्वरी पैकरा को लगी, जो उक्त भूमि पर निवासरत है और जिनके पिता रामशरण ने भूमि को ऋषि बाई पति बलिराम भगत को दिया था, तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

वहीं, जब इसकी जानकारी जनपद सदस्य के पति को हुई, तो उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की। गांव के सरपंच ने भी फर्जीवाड़े की बात कही है।

- Advertisement -

वहीं, इसको लेकर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने कहा कि शिकायत आई है, जिसे करंजी चौकी में भेजा गया है। इस मामले में कानून के अनुसार तथ्यात्मक जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-