CLOSE

दूसरे चरण के मतदान के बीच जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 11 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। सीएम ने इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की और कार्यकर्ताओं का चुनाव में कठिर परिश्रम के लिए आभार जताया।

सीएम ने इस बैठक के बाद जदयू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा, “हर कदम विश्वास का, हर कदम विकास का। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में सक्रिय सभी साथियों के परिश्रम और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। साथ में हम लोग भी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से जो सूचना मिल रही है, वो संतोषजनक है। हर क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में मतदान हो रहा है, इस चरण में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ, दूसरे चरण में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अच्छी बात है कि घरों से बाहर निकलकर बड़ी तादाद में महिलाएं वोट कर रही हैं।

- Advertisement -

राजद नेता तेजस्वी यादव के शपथ लेने वाले बयान पर उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शपथ लेने से कोई किसी को नहीं रोक सकता है, लेकिन बिहार के राज्यपाल नीतीश कुमार को ही शपथ दिलाएंगे। वे ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। संभावित हार देखकर वे बौखला गए हैं।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान आपका हर वोट हो, सुशासन के नाम बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि विकसित और समृद्ध बिहार के सपनों को साकार करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराकर बिहार की प्रगति और सुशासन की निरंतरता में अपना अमूल्य योगदान दें।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-