नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उन्हें देखकर लोग पहली नजर में ही आकर्षित हो जाते हैं। ये लड़कियां नेचुरली बेहद खूबसूरत होती हैं और इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि हर कोई इनका कायल हो जाता है।
इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अपने आत्मविश्वास और व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। चाहे वह स्कूल हो, कॉलेज हो या ऑफिस, ये हमेशा दूसरों से अलग और स्टाइलिश नजर आती हैं। इनके साथ वक्त बिताना किसी के लिए भी एक सुखद अनुभव होता है, क्योंकि इनका हंसमुख और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता है। लोग अक्सर इनके साथ रहने की इच्छा रखते हैं और इनकी तारीफ करते नहीं थकते।
मूलांक 6 वाली लड़कियां, ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह की कृपा से धन, भोग-विलास और आकर्षण में टॉप पर होती हैं। ये लड़कियां न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि इनके पास सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों का भी अच्छा खासा जमावड़ा रहता है। इन्हें जीवन में शान-ओ-शौकत के साथ जीना पसंद होता है और इसके लिए ये मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटतीं। इनके घर और जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
प्यार की बात करें तो ये लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। इनके रोमांटिक अंदाज और आत्मविश्वास के कारण ये जल्दी किसी के दिल में जगह बना लेती हैं। आम तौर पर इनके लव रिलेशन मजबूत और सुखद होते हैं।
इन लड़कियों का स्वभाव काफी व्यवहारिक होता है। ये हमेशा खुद को संभाले रखती हैं, अच्छे कपड़े पहनती हैं और अपने आप को सज-धजकर प्रस्तुत करती हैं। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के बावजूद ये हमेशा जवान और चमकदार दिखती हैं। इनके दोस्त और परिवार इनके इस गुण की तारीफ करते नहीं थकते। इनकी सामाजिक जिंदगी भी काफी सक्रिय और रंगीन रहती है और ये दोस्ती और संबंध निभाने में माहिर होती हैं।
करियर की बात करें तो फिल्म, संगीत, चित्रकला, फैशन, खान-पान और होटल व्यवसाय जैसी चीजों में इनकी सफलता की संभावना अधिक होती है। ये अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपने जीवन में सफलता हासिल करती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


