मुंबई, 17 सितंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में भी बधाइयों का दौर जारी रहा। उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने नए भारत का संकल्प लेकर दमदार कदम उठाए हैं।
पिछले दस वर्षों में भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जिस देश को कभी ‘विकासशील’ कहकर दूसरे दर्जे का समझा जाता था, वही भारत आज विश्व मंच पर अपनी महानता का डंका बजा रहा है।
शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी आज 75 वर्ष की आयु में भी उत्साह, जोश और जुनून के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की विकास यात्रा में हम सभी यात्री हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के यज्ञ में महाराष्ट्र भी अपना योगदान देगा। हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमारे नेता हैं। उनके जन्मदिवस पर शिवसेना की ओर से कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को सबके लिए आदर्श बताते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पीयूष गोयल ने इस अवसर पर दाहिसर पूर्व स्थित रावलपाड़ा पॉलीक्लिनिक (मैटरनिटी होम) में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी, प्रवीण दरेकर समेत कई नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट वितरण की भी शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य मातृत्व स्वास्थ्य सुनिश्चित करना और महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। नेताओं ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव है।
वहीं, भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि विपक्षी नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का कोई अवसर नहीं है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


