नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से ब्रिटिश नागरिक के फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित एयरलाइंस के स्टाफ से पूछताछ की है।
यह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक से भी जुड़ा मामला था। ब्रिटिश नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया और शहरी इलाके में घुस गया। अभी तक इस ब्रिटिश नागरिक को पकड़ा नहीं गया है।
बताया जाता है कि यह मामला 28 अक्टूबर का है। ब्रिटिश नागरिक 28 अक्टूबर को थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां से उसे एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट से लंदन जाना था, लेकिन अगले दिन मौका मिलते ही वह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से भाग गया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस नागरिक को यूके डिपोर्ट किया जाना था। उसे थाईलैंड से दिल्ली होते हुए यूके ले जाना था। हालांकि, दिल्ली में लेओवर और बाकी फॉर्मेलिटी के दौरान वह बाहर निकल आया और फरार हो गया। इमिग्रेशन एरिया से भागने के बाद ब्रिटिश नागरिक शहरी इलाके में प्रवेश कर गया।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ब्रिटिश नागरिक की तलाश में हैं, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ब्रिटिश नागरिक कैसे सुरक्षा घेरे को पार कर शहर तक पहुंच गया?
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


