नई दिल्ली, 7 अक्टूबर ( khabarwala24)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और मुंबई में 15 परिसरों पर छापा मारा। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।
यह कार्रवाई ‘टेक सपोर्ट’ घोटाले से जुड़ी है, जिसमें विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। ईडी के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने ये छापे मारे, जिसमें दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए।
ईडी के मुताबिक, यह जांच पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा करण वर्मा और अन्य के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। इन कॉल सेंटर्स से वे विदेशी नागरिकों को फोन कर खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल जैसी नामी कंपनियों या पुलिस/जांच अधिकारियों का ग्राहक सहायता प्रतिनिधि बताते थे। वे पीड़ितों को गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उनकी नकदी हड़प लेते थे।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी, गिफ्ट कार्ड आदि में बदल दिया जाता था। फिर इसे भारत में आरोपी और उनके साथियों को हस्तांतरित कर दिया जाता।
जांच में खुलासा हुआ कि इस्तेमाल किए गए क्रिप्टो वॉलेट में लाखों अमेरिकी डॉलर का लेन-देन हुआ है। अनुमान है कि कुल ठगी का आंकड़ा करोड़ों रुपये में है, जिसमें ज्यादातर अमेरिकी नागरिक पीड़ित हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी ने कई डिजिटल डिवाइस, बैंक स्टेटमेंट और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड बरामद किए। आरोपी नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ लगता है, जिसमें विदेशी एजेंट भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस और ईडी की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी करण वर्मा और उसके साथी फरार बताए जा रहे हैं। ईडी ने संपत्ति जब्ती और गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


