दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली, 10 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “अद्वितीय संगठन शिल्पी और विलक्षण कर्मयोगी दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 10 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “अद्वितीय संगठन शिल्पी और विलक्षण कर्मयोगी दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से उन्होंने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, समरसता मंच, ग्राम पंचायत संगठन और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जैसे अनगिनत राष्ट्रव्यापी संगठनों की आधारशिला रखी। ये सभी संगठन आज भी राष्ट्र निर्माण के स्तंभ बने हुए हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें यह शिक्षा देता है कि संगठित शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और प्रगति का मूल मंत्र है।“

- Advertisement -

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जनसेवा हेतु जीवन का हर क्षण समर्पित करने वाले भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनके प्रखर विचार मां भारती की सेवा हेतु हम सभी को युग-युगांतर तक प्रेरित करते रहेंगे।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक, राष्ट्र ऋषि, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर पर सादर नमन करता हूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहते हुए आपने केरल, कलकत्ता के साथ असम तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगठन का विस्तार किया और श्रमिकों व किसानों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।“

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “मां भारती के सच्चे सेवक और सपूत, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र की सेवा, किसानों के उत्थान और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके विचारों के पवित्र आलोक से सदैव भावी पीढ़ियां आलोकित एवं सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होती रहेंगी।“

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News