नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नदारद रहे। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आत्मग्लानि की वजह से नेता चर्चा से दूर रहे। उनके बयान पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने पलटवार किया और कहा कि जरूरी नहीं कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान राहुल गांधी मौजूद रहें।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह जरूरी नहीं है कि अगर कोई भाषण दे रहा है, तो सब लोग वहीं रहें। जब राहुल गांधी बोलते हैं, तो कई बार प्रधानमंत्री भी मौजूद नहीं रहते। तो, भाजपा नेताओं से यह सवाल पूछा जा सकता है। वे अपने ही नियम चुनिंदा तरीके से क्यों लागू करते हैं?
दूसरी तरफ इंडिगो संकट पर राजीव शुक्ला ने कहा कि एयरलाइंस के साथ एक समस्या है और मैनेजमेंट ने भी अपनी गलती मान ली है। वे इस समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो जाएगी। संबंधित मंत्री ने भी जवाब दिया और कहा कि वे और एयरलाइंस लाएंगे। उन्होंने कहा कि सदन में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हावी रहा है।
उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत से जुड़े एक बयान पर कहा कि अगर कंगना रनौत पार्लियामेंट्री बिल के बारे में कुछ कह रही हैं, तो मुझे उसका जवाब देने की जरूरत नहीं है।
बताते चलें कि लोकसभा में वंदे मातरम पर पीएम मोदी ने संबोधन दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद नहीं थे, जिसे लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि जिस समय संसद में वंदे मातरम पर इतनी महत्वपूर्ण चर्चा चल रही थी, उस समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सदन में मौजूद नहीं थे, क्योंकि उनके हृदय में किए गए विश्वासघात को लेकर अपराधबोध था। उन्हें पता था कि वे इस विषय पर सदन में उपस्थित होकर सामना नहीं कर पाएंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि सदन में हम सभी ने प्रधानमंत्री का वह ऐतिहासिक भाषण सुना, जिसमें उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को न केवल एक गीत बताया, बल्कि स्वाधीनता संग्राम की सबसे शक्तिशाली भावना बताया। प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि कांग्रेस ने कैसे इस राष्ट्र-नारे के साथ विश्वासघात किया। प्रधानमंत्री ने ठीक कहा कि यही तुष्टिकरण की नीति थी, जिसने देश के विभाजन के बीज बोए। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने राष्ट्र-नारे तक का अपमान किया। आज जब पूरा देश वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहा है, तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपने पूर्वजों द्वारा किए गए इस धोखे की ग्लानि ने सदन में आने से रोक दिया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


