कांग्रेस के पांच साल पर भाजपा के दो साल भारी : जोराराम कुमावत

जयपुर, 9 दिसंबर (khabarwala24)। राजस्थान सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर मंत्री जोराराम कुमावत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच साल के शासनकाल में भी उतना काम नहीं हुआ, जितना हमारी सरकार ने दो साल में करके दिखाया।उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जयपुर, 9 दिसंबर (khabarwala24)। राजस्थान सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर मंत्री जोराराम कुमावत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच साल के शासनकाल में भी उतना काम नहीं हुआ, जितना हमारी सरकार ने दो साल में करके दिखाया।

उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा से जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। हमने यह सुनिश्चित किया कि लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो, क्योंकि यह हमारी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं है।

- Advertisement -

उन्होंने दावा किया कि पिछले दो सालों में हमारी सरकार ने इतने काम किए हैं जितने की कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुए थे। हमारी सरकार वादा करके उससे मुकरने वालों में से नहीं, बल्कि उसे पूरा करने वालों में से है। हमारे लिए जनता का हित हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा।

राजस्थान सरकार में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि हमारी सरकार के शासनकाल में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिनमें से 25 प्रतिशत एमओयू धरातल पर उतारे जा चुके हैं और बाकी के एमओयू भी जल्द ही जमीन पर उतारे लिए जाएंगे। इस दिशा में हम किसी भी कीमत पर कोई भी कोताही बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में बुधवार को ‘प्रवासी दिवस’ का ऐलान किया जाएगा। इस दिन एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी शामिल होंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने का काम किया है। हर क्षेत्र में हमने विकास से संबंधित कामों को तेजी दी है ताकि राज्य का समग्र विकास हो सके। हम प्रदेश के हित और विकास को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार करने वाले नहीं हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी विकास को मजबूत करने की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास से संबंधित कामों को तेज करने की पूरी योजना बना ली है, जिसके आधार पर हम काम कर रहे हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज की अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंच सके। इस दिशा में हमारी सरकार अनवरत काम कर रही है। इस काम में हम किसी भी प्रकार की कोताही को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने समाज के विभिन्न तबकों के विकास के लिए काम किया है, चाहे वो महिला हो, युवा हो या किसान। हम सभी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार के शासनकाल के दौरान विकास की गति भी तेज हुई है। पहले ऐसा लग रहा था कि जैसे विकास का पहिया शिथिल हो चुका है, लेकिन अब प्रदेश की स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News