लखनऊ, 8 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की नींव तभी मजबूत रह सकती है, जब चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव आयोग अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रहा है।
शर्मा ने khabarwala24 से कहा, “चुनाव आयोग अपना काम सही नहीं कर रहा है। कांग्रेस पार्टी इस बात को लेकर चिंतित है और देश का हर नागरिक परेशान है। लोग वोट डालना चाहते हैं, लेकिन उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं। यह बहुत गलत हो रहा है।
किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची से नामों को हटाना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश के नागरिक लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए बूथों तक पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि उनके नाम सूची में नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “वोट डालना हर नागरिक का अधिकार है और अगर यही अधिकार छीना जा रहा है तो फिर हम किस लोकतंत्र की बात कर रहे हैं?”
शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस लगातार इस मामले को उठा रही है और चाहती है कि चुनाव आयोग तुरंत इसकी जांच करे। अगर आयोग ही निष्पक्ष नहीं रहेगा तो फिर जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
बिहार चुनाव और एसआईआर मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस चिंगारी को राहुल गांधी ने देशभर में जलाया था, उसी से लोगों के भीतर जागरूकता की लहर फैली है। राहुल गांधी ने एसआईआर मुद्दे पर जो आग जगाई थी, उसने पूरे देश के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आज आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक है।
उन्होंने कहा कि इसी जागरूकता का नतीजा बिहार में साफ दिखाई दे रहा है, जहां इस बार वोटिंग प्रतिशत 64 प्रतिशत के पार पहुंच गया। लोग अब समझ चुके हैं कि उनका वोट ही असली ताकत है।
उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर हम लोग 5 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगे, क्योंकि यह जनता की आवाज है। हम लोग राष्ट्रपति से कहेंगे कि जनता ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ हस्ताक्षर करके दिया है। उसको आप जानिए और संवैधानिक संस्थाओं को निर्देशित कीजिए कि वे अपना काम संविधान के दायरे में ही करें।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


