छत्तीसगढ़: पांच किलोमीटर पैदल और नदी पार कर गांव वालों से मिलने पहुंचे कलेक्टर, सरकारी योजनाओं से कराया अवगत

बीजापुर, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने अपने विकास के प्रति समर्पण और जमीनी हकीकत को जानने की मिसाल पेश की। उन्होंने शनिवार को भैरमगढ़ ब्लॉक की इंद्रावती नदी पार स्थित सुदूर गांव बांगुली का दौरा किया।यह इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन अब यहां शासन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बीजापुर, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने अपने विकास के प्रति समर्पण और जमीनी हकीकत को जानने की मिसाल पेश की। उन्होंने शनिवार को भैरमगढ़ ब्लॉक की इंद्रावती नदी पार स्थित सुदूर गांव बांगुली का दौरा किया।

यह इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन अब यहां शासन की योजनाएं गति पकड़ रही हैं। कलेक्टर मिश्रा ने करीब 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की और नदी पार कर नव स्थापित सुरक्षा कैम्प बांगुली पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके मनोबल की सराहना की और कहा कि सुदूर अंचलों में सुरक्षा कैम्प की स्थापना से अब विकास की नई राह खुलेगी।

- Advertisement -

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन और सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय से अब इंद्रावती पार के गांवों में नियत नेल्लानार योजना के तहत तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन की सभी योजनाएं अब इन क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में अब ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

साथ ही, नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांगुली सहित आसपास के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कैम्प की स्थापना केवल सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि विकास के द्वार खोलने का प्रतीक है।

- Advertisement -

निरीक्षण कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पीआरओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ मौजूद रहे। कलेक्टर का यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि ग्रामीणों के मन में यह विश्वास भी जगा गया कि शासन उनके द्वार तक पहुंचने के लिए वाकई प्रयासरत है।

बांगुली जैसे सुदूरवर्ती इलाकों में कलेक्टर का पैदल पहुंचकर निरीक्षण करना यह दर्शाता है कि बीजापुर प्रशासन अब विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कलेक्टर मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके आगमन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News