नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (khabarwala24)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है और रविवार को दूसरे दिन खरना मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को खरना की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने दिनेश लाल यादव का छठ गीत ‘सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह’ भी शेयर किया।
नोट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महापर्व छठ खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।”
गीत ‘सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह’ को दिनेश लाल यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अवधेश कुमार सिंह विमल बवारा ने लिखे हैं और संगीत अनिल अनमोल शर्मा ने दिया है। यह गीत छठ पूजा की भक्ति और भावना को दर्शाता है।
बता दें, छठ पूजा का पहला दिन शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया था। व्रतियों ने गंगाजल से स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी और आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण किया।
खरना के दिन व्रती पूरे दिन बिना अन्न-जल के उपवास रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाकर छठी मइया को प्रसाद के तौर पर अर्पित की जाती है। पूजा के बाद व्रती उसे ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं और कठिन निर्जला व्रत करती हैं। खरना का प्रसाद व्रतियों का अंतिम सात्विक भोजन होता है, जो मन और शरीर को तपस्या के लिए तैयार करता है।
धार्मिक मान्यता है कि खरना से लेकर पारण तक व्रतियों पर छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


