दिल्ली का एक्यूआई 202 दर्ज, पिछले सात वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 5 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। आज शहर का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों से जारी सकारात्मक रुझान को बनाए हुए है।पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के ये निरंतर सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर लागू की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 5 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। आज शहर का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों से जारी सकारात्मक रुझान को बनाए हुए है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के ये निरंतर सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर लागू की जा रही विज्ञान आधारित और संयोजित कार्रवाई का परिणाम हैं।

- Advertisement -

मंत्री सिरसा ने बताया कि हर दिन दिल्ली की सभी एजेंसियां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मिलकर काम कर रही हैं। दिल्ली के एक्यूआई में दिख रहा सुधार अनुशासित और डेटा-आधारित प्रयासों का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 202 दर्ज हुआ है, जबकि 2024 में यह 373, 2023 में 454, 2022 में 381, 2021 में 462, 2020 में 450 और 2019 में 324 था, जो सरकार की रणनीतिक, विज्ञान-आधारित कार्यप्रणाली से हुए निरंतर सुधार को दर्शाता है।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीसीबी, बीडब्ल्यूडी, डीजेबी, रेवेन्यू, डीएसआईआईसी और डीएमआरसी की टीमों द्वारा पूरे शहर में 500 से अधिक निरीक्षण किए गए। सीएम कार्यालय, डीबीसीसी, डीएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और रेवेन्यू विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कुछ क्षेत्रों के निरीक्षण में शामिल रहे।

- Advertisement -

मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हमारी टीमों ने 387 निर्माण एवं ध्वस्तीकरण साइट्स, 79 म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट स्थानों, 22 डीजी सेट्स और 12 होटल व रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया ताकि ईंधन उपयोग और धूल नियंत्रण के नियमों की जांच की जा सके। जहां भी उल्लंघन पाया गया, वहां तुरंत कार्रवाई की गई।

सड़क की धूल और वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 90 मीट्रिक टन सड़क धूल एकत्र की गई, 1988 किलोमीटर सड़कों की मशीनों से सफाई हुई, 1797 किलोमीटर सड़कों पर पानी का छिड़काव हुआ, और 5171 किलोमीटर क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन्स से छिड़काव किया गया, जिसमें 1.07 लाख लीटर ट्रीटेड वॉटर का उपयोग हुआ।

उन्होंने कहा कि हमने सभी प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर धूल नियंत्रण और सड़क सफाई कार्यों को और तेज किया है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर एजेंसी लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे।

पिछले 24 घंटों में कुल 9325 वाहन चालान जारी किए गए, 83 ट्रक डायवर्ट किए गए, 454 शिकायतें निपटाई गईं और 2348 मीट्रिक टन सी एंड डी कचरा उठाया गया। इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर 128 अंतरराज्यीय बसों की जांच भी की गई।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News