बेंगलुरु, 6 नवंबर (khabarwala24)। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरएसएस और भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।
खड़गे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक ऐसा वैकल्पिक इतिहास गढ़कर उसमें जीते हैं जो वास्तविकता पर आधारित नहीं है।
प्रियंक खड़गे ने कहा, “विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, भाजपा और आरएसएस एक ऐसे इतिहास में जीना पसंद करते हैं, जिसे उन्होंने खुद बनाया है। सच यह है कि 1930 के दशक में ही रवींद्रनाथ टैगोर ने स्पष्ट कर दिया था कि ‘वंदे मातरम’ मातृभूमि के लिए लिखा गया गीत है, किसी जॉर्ज पंचम, जॉर्ज चतुर्थ या किसी अन्य जॉर्ज के सम्मान में नहीं। यह बात रिकॉर्ड में दर्ज है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की समस्या यह है कि वे अपने ही इतिहास को पढ़ने की कोशिश नहीं करते।
खड़गे ने कहा कि यदि भाजपा नेता और सभी स्वयंसेवक आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ में प्रकाशित संपादकीयों को पढ़ें, तो उन्हें समझ आएगा कि वे इतिहास में कितनी बार राष्ट्र-विरोधी रुख में दिखाई दिए हैं।
उन्होंने कहा, “मैं भाजपा नेताओं और सभी स्वयंसेवकों से आग्रह करता हूं कि वे ऑर्गनाइजर पत्रिका में छपे पुराने लेख पढ़ें। उन्हें समझ आएगा कि इतिहास में किस तरह के विचार उन्होंने सामने रखे हैं और देश के लिए उनका रुख कैसा रहा है।”
बता दें कि कर्नाटक के भाजपा सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने एक बयान में कहा था कि का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ब्रिटिशों के स्वागत के लिए लिखा गया था और उस समय ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाए जाने की जोरदार मांग उठी थी। उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।
फिलहाल, भाजपा और आरएसएस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


