बिहार में एसआईआर की देन पारदर्शी मतदाता सूची में हो रहा चुनाव: जयवीर सिंह

लखनऊ, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा कर दी गई है, जिसका उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर से ही पारदर्शी मतदाता सूची से चुनाव हो रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा कर दी गई है, जिसका उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर से ही पारदर्शी मतदाता सूची से चुनाव हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “हम इस फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि इससे एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित होगी, जहां कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए और कोई भी फर्जी वोट न रहे। विपक्ष की ओर से यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। इन मांगों पर कार्रवाई करते हुए, भारत के चुनाव आयोग ने बिहार में इस प्रक्रिया को लागू किया। जब बिहार में यह प्रक्रिया शुरू हुई, तो इंडी गठबंधन ने निराधार आरोप लगाए और इसे ‘वोट चोरी’ बताया।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में सही चुनाव हो रहा है, आने वाले दिनों में सब जगह एसआईआर लागू होने के बाद चुनाव सही होगा। आने वाले दिनों में हर राज्य से फर्जी वोट देने वाले गायब हो जाएंगे।

सपा सांसद डिंपल यादव के एसआईआर को लेकर झूठ फैलाने वाले बयान पर जयवीर सिंह ने कहा कि जो लोग जैसे होते हैं, उनकी सोच भी वैसी होती है। ये वही लोग हैं जो आज तक पारदर्शी मतदान में विश्वास नहीं रखते हैं और देश में झूठ फैला रहे हैं।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वो एक समय था, जब इनके राज में मैनपुरी में चुनाव हो रहा था। वहां इस तरह से गड़बड़ी की गई कि चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र का लोकसभा चुनाव निरस्त करके फिर से कराया था। एक वो दौर भी था जब कन्नौज से डिंपल यादव निर्विरोध चुनाव जीती थी और किसी को नामांकन भी करने नहीं दिया गया था।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में एकता नहीं है, हर पार्टी अपने-अपने नेता को जननायक बता रही है। कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। जननायक कौन होता है, ये तो जनता तय करती है, लेकिन लोग यहां खुद ही हर चीज का चुनाव कर रहे हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News