बिहार सत्य-अहिंसा की भूमि, यहां ‘कट्टा’ नहीं, विकास की सरकार चाहिए : एनडीए

बेतिया, 8 नवंबर (khabarwala24)। बिहार के बेतिया में पीएम मोदी की रैली के बाद एनडीए नेताओं ने राजद के कार्यकाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार में ‘कट्टा सरकार’ नहीं, बल्कि ‘विकास और शांति की सरकार’ कायम रहेगी।भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने khabarwala24 से कहा, “यहां पर राजद की रंगदारी कभी नहीं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बेतिया, 8 नवंबर (khabarwala24)। बिहार के बेतिया में पीएम मोदी की रैली के बाद एनडीए नेताओं ने राजद के कार्यकाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार में ‘कट्टा सरकार’ नहीं, बल्कि ‘विकास और शांति की सरकार’ कायम रहेगी।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने khabarwala24 से कहा, “यहां पर राजद की रंगदारी कभी नहीं चलेगी। जितनी भी ज्यादा वोटिंग हो रही है, वह सब एनडीए के पक्ष में है। जब जनता किसी सरकार से नाराज होती है तो वोटिंग प्रतिशत गिरता है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है। यह इस बात का सबूत है कि जनता को एनडीए सरकार पसंद है।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और एनडीए परिवारवाद के खिलाफ हैं। यह सुशासन की सरकार है। चुनाव के नतीजे आने के बाद कट्टा और रंगदारी करने वाले लोग अपने घरों में दरवाजे बंद करके बैठ जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने विश्वास जताते हुए कहा, “यह संख्या 200 पार करेगी। जनता का जोश और भरोसा देखकर साफ है कि दोनों चरणों में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।”

सांसद सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। आज बिहार की महिलाएं सशक्त हैं और कानून-व्यवस्था मजबूत है। पहले जब तेजस्वी यादव के माता-पिता की सरकार थी, तब चरवाहा विद्यालय चलता था और अपराधियों को सीएम हाउस से संरक्षण मिलता था, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार ने सबकुछ बदल दिया।

- Advertisement -

विधायक उमाकांत सिंह ने भी राजद शासन को ‘जंगलराज’ बताया। उन्होंने कहा, “उस दौर में गोली-लाठी की सरकार थी। बच्चों के हाथों में किताबों की जगह कट्टा थमाया जाता था, हर दिन हत्याएं और अपहरण होते थे। लेकिन यह धरती महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। सत्य, अहिंसा और विकास की भूमि है। यहां कट्टा और बंदूक की नहीं, शांति और विकास की सरकार चाहिए।”

भाजपा कार्यकर्ता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 के बाद डबल इंजन की सरकार ने बिहार का चेहरा बदल दिया है। हर गांव तक बिजली पहुंची है, कई जगह बिजली बिल माफ किए गए हैं। महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू हुईं। अब बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्हें डर नहीं, भरोसा है कि डबल इंजन की सरकार ही उनके सपनों को पूरा कर सकती है।

भाजपा नेता रेणु देवी ने कहा, “हमें कट्टा सरकार नहीं चाहिए, हमें शांति और अहिंसा की सरकार चाहिए। बिहार की महिलाएं अब किसी झूठे वादे के झांसे में नहीं आने वाली हैं। यह महात्मा गांधी की भूमि है, यहां विकास और शांति चाहिए, हिंसा नहीं।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News