बिहार में लालटेन का दौर गया, अब एलईडी का जमाना: रवि किशन

पटना, 25 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद रवि किशन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि बिहार से लालटेन का दौर जा चुका है अब बिहार में एलईडी का जमाना है।पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजद के शासनकाल को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 25 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद रवि किशन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि बिहार से लालटेन का दौर जा चुका है अब बिहार में एलईडी का जमाना है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजद के शासनकाल को ‘भ्रष्टाचार का दौर’ करार देते हुए कहा कि अब बिहार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

- Advertisement -

भाजपा सांसद ने दावा किया कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद बिहार नया मुकाम हासिल करेगा। लालटेन का दौर गया, अब एलईडी का जमाना है।

उन्होंने कहा कि 20 साल पहले बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लाखों-करोड़ों के घोटाले होते थे। क्या आपने कभी सुना कि मोदी सरकार में कोई घोटाला हुआ। बिहार ने उस घोटालों के दौर को देखा है। आज बिहार जगमग हो रहा है। यह नया भारत है, जो 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

रवि किशन ने राजद के ‘लालटेन’ पर तंज कसते हुए कहा कि अब लालटेन का दौर गया। यह एलईडी लाइट का जमाना है।

- Advertisement -

बिहार में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पटना का एयरपोर्ट लंदन की तरह दिखने लगा है। भव्य माता जानकी मंदिर बन रहा है। मखाने का प्लांट लगेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपए मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अपना रोजगार शुरू करेंगी। दूसरी ओर पलायन रुकेगा और हर युवा के हाथ में नौकरी होगी।

बीते दिनों khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अपने बच्चों को जंगलराज के बारे में बताना चाहिए कि कैसे लोगों पर अत्याचार होते थे, कैसे शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन का प्रकाश फैलाया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनानी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News