हाजीपुर, 23 नवंबर (khabarwala24)। भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि बिहार में अब कानून का नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। इस बार की सरकार पिछली सरकार नहीं है। नीतीश कुमार केवल मुख्यमंत्री हैं, गृहमंत्री नहीं। उनसे गृह मंत्रालय लेकर सम्राट चौधरी को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा, “सभी के सामने उत्तर प्रदेश का बुलडोजर राज का मॉडल है। अब कानून नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। यूपी में माफिया राज खत्म करने के नाम पर सवर्ण सामंती ताकतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, वे सत्ता संरक्षित हैं, लेकिन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय पर बुलडोजर लगातार चल रहे हैं। बिहार में भी यही होने वाला है।”
भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता और किसान आंदोलन के प्रमुख विशेश्वर प्रसाद यादव की हाजीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम एक खतरनाक दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि एक झटके में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, जिनमें 40 लाख नाम बिल्कुल गलत तरीके से हटाए गए। साथ ही 20-25 लाख नए नाम जोड़े गए। इससे हर बूथ का संतुलन बदल गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 30 हजार करोड़ रुपए किसी भी सरकार द्वारा अलग-अलग नाम पर लोगों के बीच बांट दिए जाएं तो इसका क्या परिणाम होगा, यह सबके सामने है। बिहार चुनाव में खुलेआम नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। पूरा चुनावी तंत्र मजाक बनकर रह गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश के संघीय ढांचा और लोकतंत्र खतरे में हैं। मजदूरों-किसानों के अधिकार और महिलाओं की आजादी खतरे में है। हम लोग लड़ते हुए इसका मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वे वोट चोरी-सीनाजोरी के खिलाफ लड़ेंगे और चुनाव में महिलाओं का गलत इस्तेमाल किया गया। उन्हें झांसा देकर वोट लिया गया। फिर से सामाजिक उत्पीड़न बढ़ रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


