बिहार में अबकी बार महागठबंधन की सरकार: महुआ माझी

रांची, 11 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रांची, 11 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि जनता का झुकाव अब एनडीए से हटकर महागठबंधन की ओर बढ़ रहा है।

- Advertisement -

महुआ माझी ने कहा, “हम लोग पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। हाल ही में एसआईआर मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में जो रैली निकाली गई थी, उसमें जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, उससे साफ हो गया है कि जनता का भरोसा अब एनडीए से उठ चुका है। जनता बदलाव चाहती है और बिहार में अब महागठबंधन की सरकार आने वाली है।”

इसके साथ ही उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह इलाका लंबे समय तक पिछड़ा रहा है और विकास से कोसों दूर है। महुआ माझी ने कहा, “भाजपा को इस क्षेत्र में 17 साल तक काम करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। जनता ने रामदास सोरेन को तीन बार विधायक चुना और वे मंत्री भी बने। दुर्भाग्यवश, वह एक साल भी ठीक से काम नहीं कर पाए और उनका निधन हो गया, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखकर विकास की दिशा दिखा दी।”

Previous articleभारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा ‘हायरिंग इंटेंट’, बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेत

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News