बिहार में 3 बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक मतदान, बेगूसराय सबसे आगे

पटना, 6 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन बजे तक सबसे अधिक वोट बेगूसराय में जबकि सबसे कम पटना में डाले गए हैं।पहले चरण में 18 जिलों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 6 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन बजे तक सबसे अधिक वोट बेगूसराय में जबकि सबसे कम पटना में डाले गए हैं।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बेगूसराय में तीन बजे तक 59.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि पटना में 48.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

- Advertisement -

आंकड़ों के अनुसार, तीन बजे तक बिहार के मधेपुरा में 55.96 प्रतिशत, सहरसा में 55.22 प्रतिशत, दरभंगा में 51.75 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 58.40 प्रतिशत, गोपालगंज में 58.17 प्रतिशत, सीवान मेंं 50.93 प्रतिशत, सारण में 54.60 प्रतिशत, वैशाली में 53.63 प्रतिशत, समस्तीपुर में 56.35 प्रतिशत, खगड़िया में 54.77 प्रतिशत, मुंगेर में 52.17 प्रतिशत, लखीसराय में 57.39 प्रतिशत और शेखपुरा में 49.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा नालंदा में 52.32 प्रतिशत, भोजपुर में 50.07 प्रतिशत और बक्सर में 51.69 प्रतिशत मत डाले गए हैं।

आयोग के मुताबिक अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 121 विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

- Advertisement -

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, जो 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं। 320 आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं, जिनमें से 926 महिला-प्रबंधित और 107 दिव्यांग-प्रबंधित हैं।

अकेले पटना में 5,677 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श मतदान केंद्र, 14 दिव्यांगजनों के अनुकूल मतदान केंद्र और 3 युवा-केंद्रित बूथ शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर में मतदाता 11 विधानसभा सीटों के लिए 4,186 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं, जहां लगभग 32.98 लाख मतदाता हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News