बिहार में एसआईआर पूरी तरह पारदर्शी, विपक्ष फैला रहा भ्रम : संजय सरावगी

पटना, 1 जनवरी (khabarwala24)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, मंत्रियों द्वारा संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने, राहुल गांधी की राजनीति, वर्ष 2025 के सियासी हालात और नए साल के लिए एनडीए के रोडमैप पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने khabarwala24 से कहा कि आज जब पूरी दुनिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 1 जनवरी (khabarwala24)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, मंत्रियों द्वारा संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने, राहुल गांधी की राजनीति, वर्ष 2025 के सियासी हालात और नए साल के लिए एनडीए के रोडमैप पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने khabarwala24 से कहा कि आज जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत का तेजी से आगे बढ़ना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

- Advertisement -

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान को पीछे छोड़कर भारत का चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनना इस बात का प्रमाण है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिस सपने को देश ने देखा है, वह जल्द ही साकार होगा और भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि भारत की विकास यात्रा यहीं नहीं रुकेगी।

संजय सरावगी ने एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह सवाल खड़े कर रहा है। बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हुई और किसी भी मतदाता ने यह शिकायत नहीं की कि उसका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाया गया। इसके बावजूद कुछ दल लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर विपक्ष क्या चाहता है? क्या वह यह चाहता है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए, रोहिंग्या या अवैध रूप से आए लोग चुनाव में मतदान करें?

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद यह साफ हो गया कि प्रक्रिया निष्पक्ष है। जो लोग स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम डुप्लीकेट थे, उन्हें सूची से हटाया गया। आम जनता यह सब देख रही है और समझ रही है कि विपक्ष किस तरह की राजनीति करना चाहता है।

संजय सरावगी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता भी इन सच्चाइयों को देख रही है और आने वाले समय में वहां भी विपक्ष को इसका जवाब मिलेगा।

मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की परंपरा शुरू से रही है। हर साल मंत्री, विधायक और अधिकारी अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं होगा। हाल ही में सभी मंत्रियों और स्वयं मुख्यमंत्री ने भी अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया, जो सुशासन और आर्थिक शुचिता का उदाहरण है।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति आज सिर्फ एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। यही कारण है कि देश में उसकी लगातार दुर्गति हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने कभी भगवान श्रीराम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम पर भी सवाल उठाए, जिससे उनकी सोच और मंशा जनता के सामने साफ हो गई है।

नए साल के लिए एनडीए के रोडमैप पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2026 और आगे का समय विकास, सुशासन और पारदर्शिता का होगा। एनडीए सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए देश को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News