पूर्णिया, 8 नवंबर (khabarwala24)। बिहार भाजपा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार की वापसी के लिए मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद एक चीज तो साफ है कि एनडीए सरकार बनाने जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है तो वहीं, दूसरी चरण के लिए चुनावी प्रचार तेज हो गया है। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है। एनडीए को विश्वास है कि 6 नवंबर की तरह 11 नवंबर को भी बिहार में जनता बंपर वोटिंग करेगी।
दिलीप जायसवाल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को नजदीक से देखा है। दूसरी ओर पीएम मोदी ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। पीएम मोदी ने लाखों-करोड़ों रुपए की योजनाएं दी है। साथ ही उनके द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से बिहार की जनता को लाभ मिला है।
बिहार की जनता जानती है कि अगर बिहार में जंगलराज की वापसी हुई तो उन्हें पीएम मोदी की लाभकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। इसीलिए बिहार की जनता सुशासन और विकास के नाम पर एनडीए के समर्थन में वोट कर फिर से एनडीए सरकार बनाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के लिए सीमावर्ती इलाकों में वोटिंग होनी है। इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां पर बने हुए हैं। वे सासाराम भी जाएंगे।
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप के एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
हाल ही में तेजप्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन एक साथ मीडिया के सामने आए थे। इसके बाद से एनडीए में तेजप्रताप के आने की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


