पटना, 7 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव करने के इरादे से ही जनता ने 121 सीटों पर बंपर मतदान किया है।
बिहार में 6 नवंबर को पहले फेज के लिए 121 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इस बार पिछले चुनाव की तुलना में अधिक संख्या में वोटिंग हुई है। विपक्ष दावा कर रहा है कि बदलाव के लिए जनता घर से बाहर निकली और वोट किया।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पहले फेज में भारी मतदान हुआ है, जो स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि बदलाव आ रहा है। बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया। बिहार में अगली सरकार महागठबंधन बनाने जा रही है।
‘वंदे मातरम’ को लेकर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा का ‘वंदे मातरम’ से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है। भाजपा ने पिछले 80 सालों में ‘वंदे मातरम’ नहीं गाया। यह आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगों का गीत था। यह तो कांग्रेस का गीत था। भाजपा का तो इससे कोई मतलब ही नहीं था।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव का दौर है तो यह लोग ‘वंदे मातरम’ गाने लगे हैं। चुनाव न हो तो यह सुनना भी पसंद नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में इस साल चुनाव थे तो छठ पूजा का जिक्र करते हैं, अगले वर्ष चुनाव नहीं होगा तो इन्हें छठ पूजा की याद तक नहीं आएगी। हरियाणा में चुनाव होता है तो कुरुक्षेत्र पहुंच जाते हैं, इसका सीधा सा मतलब है कि वोट के लिए भाजपा के लोग कुछ भी करेंगे।
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस दीपावली 10 हजार रुपए की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में दी। सवाल यह है कि पिछली दीपावली पर क्यों नहीं दी? भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त ही बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन, चुनाव के बाद सारे दावों की पोल खुल जाती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


